आईआईटी भिलाई में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग,छात्रों ने कहा कि संस्थान प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई है। बीटेक छात्र जोसेफ ने बुधवार रात 8 बजे बताया कि छात्र 12 घंटे से लगातार न्याय की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन की ओर से उनकी बात नहीं सुनी गई।