गभाना: गभाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 लोगों ने किया रक्तदान
गभाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। कस्बे के श्याम हॉस्पिटल में शनिवार को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक लाइफ अर्पण सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प निभाया।