मुरैना नगर: मलेरिया निरोधक 2026 के तहत जनजागरूकता रथ को सीएमएचओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर सीएमएचओ ने किया गया रवाना
राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया निरोधक माह जून 2026 के अवसर पर जिले में जनजागरूकता रथ को रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील कारकुर, मलेरिया अधिकारी महेंद्र यादव सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।