राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर और एसपी ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में डीजे संचालकों की ली बैठक
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन के संबंध में डीजे संचालकों की बैठक ली और उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ई से पालन करने के लिए डीजे संचालकों और अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।