राजनांदगांव नगर निगम द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता है इसी कड़ी में आज 31 जनवरी को वार्ड नंबर 7 और 9 में पेंशन शिविर का आयोजन कर हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा।