कुमारखंड: भोला चौक के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में एक महिला घायल, अस्पताल रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित कुमारखंड थाना क्षेत्र के भोला चौक के समीप शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक और टेंपू के आमने सामने की टक्कड़ में टेंपू पर सवार महिला बाइक की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य टेंपू सवार के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।