सैदपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप, बजरंग दल और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और एकल अभियान के नेतृत्व में गुरुवार को सैदपुर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अतिप्राचीन माँ काली मंदिर से प्रारंभ होकर रंगमहल स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। इससे पूर्व सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं और संगठन के कार्यकर्ताओं का माँ काली मंदिर पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।