डलमऊ: डलमऊ थाना परिसर में रील बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, युवक को किया गया गिरफ्तार
डलमऊ पुलिस ने थाना परिसर के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। डलमऊ थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी अमन तिवारी द्वारा थाना परिसर में रील बनाकर प्रसारित की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।