झांसी: झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण के ठिकानों पर ईडी ने की रेड, प्रॉपर्टी-लेनदेन की जांच, घर के बाहर फोर्स तैनात
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2026 सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। ईडी बुधवार सुबह 7 बजे पूर्व विधायक के झांसी और लखनऊ के दो फ्लैट पर पहुंची। ईडी दीप नारायण की प्रापर्टी, लेनदेन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रही है। झांसी में मून सिटी में पूर्व विधायक का पैतृक आवास है। जबकि लखनऊ में एल्डिको कॉलोनी और कानपुर भी पहुंची टीम।