रामपुर: बगी गांव के जंगल में धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त युवक हुआ बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 19, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के बगी गांव में एक युवक अपने खेत में गुरुबार को धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था कि अचानक कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त युवक बेहोश हो गया। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है, जहां पर युवक का उपचार चल रहा है। युवक के परिवार वाले जिला अस्पताल में युवक का इलाज कर रहे हैं।