रामपुर: सेजनी नानकार में बच्चों के विवाद को लेकर तीन लोगों ने तीन महिलाओं को पीटकर किया घायल, पुलिस ने तीनों को भेजा अस्पताल
Rampur, Rampur | Sep 18, 2024 थाना गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार में बच्चों की विवाद को लेकर तीन लोगों ने तीन महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिलाओं ने थाने में शिकायत की है । थाने की पुलिस ने तीनों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां पर तीनों का उपचार चल रहा है। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर यह पूरा मामला है, थाना गंज पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी है।