रामपुर: MP MLA कोर्ट में आजम खान के विरुद्ध चल रहे यतीमखाना प्रकरण मामले में दो थाना प्रभारियों के विरुद्ध जमानती वारंट हुआ जारी
Rampur, Rampur | Sep 19, 2024 समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के विरुद्ध यतीमखाना प्रकरण के मामले में दो गवाहों के कोर्ट में हाज़िर नही होने पर एमपी एमएलए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किए हैं। एमपी एमएलए कोर्ट में आजम खान के विरुद्ध चल रहे यतीमखाना प्रकरण के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचने पर दो थाना प्रभारियो के विरुद्ध जमानती वारंट जारी।