लखीमपुर: लखीमपुर से मुंबई तक सपनों की उड़ान, स्टार प्लस पर चमकेगा जिले का लाल, मुंबई में लहराया जिले का परचम
लखीमपुर खीरी जिले के लिए यह खबर गर्व की है। लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी रोड निवासी युवक विभव मिश्रा, पुत्र श्याम प्रकाश मिश्रा, ने सपनों की दुनिया मुंबई में लखीमपुर खीरी जिले का नाम रोशन किया है। विभव अब स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो “तोड़ के दिल मेरा” में मयंक रंजन के नाम से महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।