खंडवा नगर: खंडवा में जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलनः सरकार के समर्थन में 13 जुलाई को जुटेंगे दो हजार लोग
खंडवा और बुरहानपुर जिले के कोरकू समाज ने 13 जुलाई को खंडवा में महाआंदोलन करने का आह्वान किया है। आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही गांव-गांव में बैठकें ली जा रही हैं। उनके द्वारा जंगल क्षेत्र में बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी। घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की है ।