ब्यौहारी: देवलौंद में बारातियों से भरी पिकअप पलटने से चार की मौत, एएसपी अभिषेक दीवान ने दी जानकारी
देवलौंद बारातियों से भरी पिकअप पलटने मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का बयान सामने आए उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे थे, घटना में कुल चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई गंभीर घायल हैं। जिनका उपचार रीवा मेडिकल कॉलेज एवं शहडोल में चल रहा है यह बयान उन्होंने मंगलवार की सुबह 8:00 बजे जारी किया,