रघुराजनगर नगरी: सेमरिया चौराहा: भीम आर्मी कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा की मांग के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
सतना के सेमरिया चौराहा मे नारेबाजी करते हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए । बाबा अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा साफ सफाई लाइट व्यवस्था की मांग को लेकर भीम आर्मी ने पूर्व में नगर निगम में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मौके पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है । नतीजतन सोमवार दोपहर 1 बजे भीम आर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं ।