सैदपुर: UP पुलिस परीक्षा के बाद भी ट्रेनों में उमड़ी भीड़, AC कोच भी बने जनरल बोगी, दरवाजों पर खतरनाक ढंग से लटके दिखे अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद भी जिले के रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ का दबाव बना रहा। परीक्षा समाप्त होने के अगले दिन बुधवार को भी क्षेत्र के औड़िहार व सादात रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोग ट्रेन के दरवाजों पर लटककर यात्रा करते देखे गए।