पन्ना: पन्ना में दर्दनाक हादसा: सोते समय 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।
Panna, Panna | Jul 12, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ में घर में सो रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। सांप के काटने के बाद परिजन उसे तुरंत अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।