फ़कुली थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब को ट्रक समेत पकड़े जाने की कारवाई की है. पुलिस ने यह कारवाई शुक्रवार और शनिवार के मध्य रात्री मे वैशाली और मुजफ्फरपुर की सीमा लालगंज रोड में की है. वहीं शनिवार करीब 2:00 बजे थानाध्यक्ष विष्णु पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप को तस्कर ट्रक से अनलोड कर ठिकाने लगा रहा है.