मुरैना नगर: सिद्ध नगर में मकान विवाद में खूनी खेल, पिता को गोली और बेटे पर पत्थर, दोनों ग्वालियर रेफर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्ध नगर इलाके में मकान के विवाद को लेकर मारपीट हो गई,एक बार फिर से खूनी खेल को अंजाम दिया गया है, जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।