कटंगी: ग्राम जराहमोहगांव में 10 दिन से लापता शख्स का मिला शव, इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जराहमोहगांव में बुधवार 27 मई की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बच्चों ने पंचायत द्वारा बनाए गए अनुपयोगी कचरा घर में एक सड़ी-गली लाश देखी। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना तुरंत पंचायत सरपंच तक पहुंची और फिर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त गोकल पिता भैयालाल देवाहे उम्र 58 वर्ष निव