चूरू: कोतवाली थाना पहुंची महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने पति और बेटे को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 7, 2026 चूरू शहर के कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति व बेटे को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस से मंगलवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार दादाबाड़ी के पास रहने वाली महिला ने परिवाद पेश कर अपने पति गजानंद और पुत्र लीलाधर पर मारपीट व झगड़े का आरोप लगाया।