मोदीनगर: हापुड़ मार्ग रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मृतक की पहचान निवाड़ी रोड स्थित शिवपुरी विक्रांत तोमर उर्फ अमित के रूप में हुई है। वह सुबह घर से निकला था। कुछ भी देर बाद पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने परिजनों को मौके पर जाकर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।