गुलाबगंज: बुधवार शाम गुलाबगंज तहसील के कई गांवों में ओले और बारिश से फसलें खराब, किसान परेशान
1 महीने के भीतर गुलाबगंज तहसील मे दूसरी बार तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से कड़ी और कटी हुई फसलों को भारी नुकसान हुआ है बुधवार शाम 5:30 के लगभग अचानक हुई तेज बारिश की वजह से यहां किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी ओलावृष्टि से उनकी मेहनत पूरी तरह पानी में बर्बाद हो गई खड़ी फसलों को नुकसान होने के साथ-साथ खेतों में कटी हुई राखी फसलों को भी नुकसान हुआ है।