शाहपुर: बरेठा घाट के घने जंगल में भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख, वन्य जीवन खतरे में
Shahpur, Betul | Apr 15, 2026 शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट स्थित जंगल में बुधवार शाम लगभग 6 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की घटना में सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।