सूरजपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB ने की बड़ी कार्रवाई
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह की जमीन महामाया कोयला खदान जरही द्वारा अधिग्रहित की गई थी। भूमि के नामांतरण और बदले में मिलने वाली नौकरी की प्रक्रिया आगे