☑️कहानी बदलाव की
☑️आयुष्मान कार्ड बना नमिता झारिया के लिए वरदान
☑️आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नमिता को मिली निशुल्क आपरेशन की सुविधा
☑️ जिले के छीरपानी गांव के निवासी नमिता झारिया के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान बन गया । जब उनके डिलेवरी के आपरेशन में इस कार्ड से निशुल्क इलाज की सुविधा मिली। उल्लेखनीय है कि नमिता झारिया को प्रसव वेदना के उपरांत उमरिया जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया था। तदुपरांत उन्हें जबलपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। जबलपुर मेडिकल कालेज में नमिता का आपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया गया। उनके आपरेशन में आने वाले खर्च की भरपाई आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हुई और पूरे इलाज में उन्हें कोई भी राशि नही देनी पड़ी। नमिता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ह्दय से धन्यवाद देते हुए कहती है कि हम जैसे लोगो के लिए यह योजना वरदान है। जिसमें पांच लाख रूपये तक की निशुल्क इलाज की सुविधा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiya
Umaria, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026