बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग आदि की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन वाले विभागों को निर्देश दिया।