शाजापुर: मोहना में 50 छात्र-छात्राओं को मिली मुफ्त साइकिल, जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह थे मुख्य अतिथि
शाजापुर जिले के ग्राम मोहना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहना में मां सरस्वती का पूजन कर एवं विद्यालय के प्राचार्य अक्षय चंद्रवंशी ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तके वितरण की गई साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को 50 साइकिल वितरण की गई।