होशंगाबाद नगर: महाराणा प्रताप जयंती पर नर्मदापुरम में निकली भव्य रैली,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार शाम करीब 6 बजे शहर में भव्य रैली एवं समारोह का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौक से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए जयघोष लगाए।