मरवाही: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के 6 ट्रैक्टर किए जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन करते छह ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई की है।