चंदेरी: सुरेल में 35 वर्षीय आदिवासी युवक की सर्पदंश से मौत, चंदेरी पुलिस ने जांच शुरू की
चंदेरी। ग्राम सुरेल में सर्पदंश से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शविराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह आदिवासी, निवासी ग्राम सुरेल के रूप में हुई है। बताया गया कि शविराज सिंह को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।