गोरखपुर: UPSC CSE में टॉप-10 में जगह बनाने वाली गुलरिहा थाना क्षेत्र की नौशीन के आवास पर पहुंचे बसपा प्रत्याशी, किया सम्मानित
गुलरिहा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी नौशीन ने UPSC-सिविल सेवा परीक्षा में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। वहीं संत कबीर नगर से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद आलम ने उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी मेधावी छात्रा से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।अगर कुछ हासिल करने की ज़िद हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है।