बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद, शिवपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे माधव चौक पर जोरदार जश्न मनाया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।