गिरिडीह: मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी महोत्सव में पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन
शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी मंदिर जीर्णोद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को 11 बजे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार मंदिर परिसर पहुंची।यहां इन्होंने मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के क्रम में दूसरे दिन बुधवार को मंदिर पहुंची थी।