सीतापुर: फतेहनगर में बैंक की बकाया राशि न जमा करने पर तहसील प्रशासन की टीम ने बाग को किया कर्क
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के फतेह नगर गांव में बकैयादार के द्वारा बैंक की 10 लाख 51 हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जमाना कराए जाने पर तहसील प्रशासन की टीम के द्वारा बकायादार का बाग कुर्क किए जाने की कार्रवाई की है। इस दौरान नायब तहसीलदार भी मौके पर उपस्थित रहे थे।