हुज़ूर: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर रखी रेल नीर की बोतलों पर कुत्ता पेशाब करता हुआ दिखा
Huzur, Bhopal | Jan 13, 2025 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर खान-पान की सुरक्षा से जुड़ी एक घटना सामने आई है। प्लेटफॉर्म पर रखी रेल नीर पानी की बोतलों पर एक कुत्ता पेशाब करता हुआ दिखाई दिया। इसकी फोटो क्लिक कर एक युवक ने रेलवे से शिकायत की है। रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।