हुज़ूर: भोपाल GRP ने आउटर पर खड़ी ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, ₹5.50 लाख का मशरूका ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Jan 13, 2025 जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता| आउटर पर खडी ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर गैंग के सदस्य को जीआरपी भोपाल ने किया गिरफ्तार| पांच लाख पचास हजार का मशरुका किया बरामद| ट्रेनों में चोरी किये विभिन्न कंपनी के आठ मोबाईल 6 लेपटोप, 4 ट्रोली बेग और घटना में प्रयुक्त वाहन किया जब्त|