हुज़ूर: भोपाल के बड़ा बाग कब्रिस्तान में फिर मरहूमों की हड्डियां बिखरीं
Huzur, Bhopal | Jan 13, 2025 राजधानी भोपाल के बड़ा बाग कब्रिस्तान में एक बार फिर मरहूमों (दिवंगत) की कब्रों से हड्डियां बाहर बिखरी हुई पाई गई हैं। यह घटना कब्रिस्तान की सुरक्षा और संरक्षण पर गंभीर सवाल उठाती है। कोमी खिदमतगार भोपाल के हाजी मोहम्मद इमरान ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कब्रिस्तान में इस तरह की बे-हयाई सामने आई हो।