लोहारू: लेडी टीचर हत्याकांड: भिवानी एसपी पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने किया तबादला
Loharu, Bhiwani | Aug 15, 2025 गांव सिंघानी में में निजी स्कूल की टीचर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भिवानी पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला करते हुए 2014 बैच के आईपीएस सुमित कुमार को भिवानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।