लोहारू: मनीषा हत्याकांड: लोहारू में सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
Loharu, Bhiwani | Aug 15, 2025 गांव सिंघानी में महिला शिक्षक मनीषा की हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारे की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार शाम लोहारू शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला।