नवाबगंज: चंदनपुरवा में कटहली बाग में भीषण आग, ग्रामीणों और फायरकर्मियों ने छतों पर चढ़कर बुझाई आग, प्राथमिक विद्यालय बचा
बाराबंकी के मसौली विकासखंड के चंदन पुरवा गांव स्थित कटहली बाग में भीषण आग लग गई। इस घटना ने आसपास के रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा पैदा कर दिया था।आग तेजी से फैली और उसने विकराल रूप ले लिया,समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पूरा गांव इसकी जद में आ सकता था।आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने घरों की छतों पर चढ़कर पानी डालना शुरू किया।