गाँव 'सैय' के आंगनवाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' का सफल आयोजन; महिलाओं को मिला घर के पौष्टिक आहार का संदेश
भिवानी, 07 अक्तूबर : गाँव 'सैय' स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में तीन दिवसीय 'आंगन मिलन सेवा' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर पूजा ने की, जबकि रेखा राघव एवं रानी जी,सोनू,संतोष,लक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, पौधारोपण अभियान तथा महिलाओं के लिए रेसिपी व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में सुपरवाइजर पूजा ने महिलाओं को बाजार के बाहरी खान-पान से परहेज करने और घर पर ही पौष्टिक भोजन बनाकर परिवार को खिलाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सही पोषण ही एक स्वस्थ परिवार का आधार है और गर्भावस्था में माँ की देखभाल से ही स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है। इस अवसर पर गाँव 'सैय' की आंगनवाड़ी वर्कर मंजू बाला, सरोज, निर्मला, पूनम, प्रमिला, सुमन, मीना, मंजू, बबीता, चांग सेंटर की वर्कर रीटा, रेशमा तथा सहायिकाओं दुर्गा, सुमन, सुनीता, बबीता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026