जबलपुर: उधार के बदले गिरवी रखी बाइक वापस न करने पर पीड़ित ने थाना अधारताल में शिकायत दर्ज कराई
जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में उधार के बदले गिरवी रखी बाइक वापस न करने का मामला सामने आया है। साईं कालोनी सुहागी निवासी अमित कुमार बर्मन ने बताया कि थाना प्रभारी अधारताल को आवेदन देकर लकी निषाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदक अमित कुमार बर्मन के अनुसार, उसने आनंद नगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले लकी निषाद से घरू जरूरत के लिए 5000 रुपये उधार लिए थे।