नवगछिया: नवगछिया मेला में परिजनों से बिछड़ी बच्ची, डायल-112 की टीम ने सुरक्षित पहुंचाया
महाराज जी चौक स्थित मेला में अपने परिजनों से बिछुड़ी एक बच्ची को डायल-112 की टीम ने सकुशल बरामद कर नवगछिया थाना पहुंचाया। पुलिस ने बच्ची की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करते हुए उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।