दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने कुर्की से पहले फरार आरोपी को हिलसा से किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 11, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करने से पहले ही फरार आरोपी को हिलसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परसन बीघा गांव निवासी रामविचार सिंह है। वर्ष 2006 में रामविचार सिंह पर शाहजहांपुर थाना में ठगी करने व कागजात का हेरा फेरी करने का मामला दर्ज हुआ था। तब से वह अपने घर में ताला लगाकर हिलसा में छुप कर रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है।