कल्याणपुर: गोराई पंचायत में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते हैं परिजनों के द्वारा इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के डुमरामा निवासी रामानंद महतो के रूप में की गई है।