मुरैना नगर: मिस्त्री और बेलदार में गुलाबपुरा में हुआ था विवाद ,लकड़ी की फंटी लगने से उपचार के दौरान हुई मौत,हुआ पोस्टमार्टम
अंबाह थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा में मिस्त्री और बेलदार के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया था जिसके बाद मिस्त्री ने बेलदार के सिर में लकड़ी की फंटी मार दी थी जिसको जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया गया लेकिन उपचार के बाद बेलदार की मौत हो गई जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है।