मिहींपुरवा: अजीनगरवा गांव में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 15 बीघे गेहूं की फसल जली, लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन
अजीनगरवा गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुआ। खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।