पन्ना: ग्राम घटना में नाग-नागिन के डसने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत।
Panna, Panna | Jun 29, 2024 पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम घटना में 18 वर्षीय युवती की नाग-नागिन के डसने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 28-29 जून की रात लगभग 3 बजे बारिश हो रही थी,लक्ष्मी सोनी उम्र लगभग 18 वर्ष अपने घर पर थी तभी उसे एक काले नाग और नागिन के जोड़े ने डस लिया जिससे युवती की हालत बिगड़ने लगी।